शिक्षित और जागरूक महिला पूरे परिवार के भविष्य को संवारने की रखती है क्षमता : मनोज छपरिया

Advertisements

शिक्षित और जागरूक महिला पूरे परिवार के भविष्य को संवारने की रखती है क्षमता : मनोज छपरिया

सेवा भारती ने मनाया नारी शक्ति दिवस, स्वच्छता से लेकर आर्थिक सशक्तिकरण तक पर दी गई जानकारी

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित केवट टोला में सेवा भारती गिरिडीह की ओर से नारी शक्ति दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साह और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवा भारती के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सेवा भारती के सचिव मनोज छापरिया ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में नारी शक्ति दिवस पर महिलाओं को स्वच्छता, शिक्षा और संस्कार जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक महिला पूरे परिवार के भविष्य को संवारने की क्षमता रखती है।इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि SHG से जुड़ने पर न सिर्फ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व के अवसर भी प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सह सचिव पवन मिश्रा, सेवा प्रमुख आरएसएस मुकेश रंजन आदि ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और आत्मसुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं और कई सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।नारी शक्ति दिवस का यह आयोजन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।मौके पर बद्री मल्लाह,ग्रीष्म भक्त,नीलकंठ मल्लाह आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top