



शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है: विधायक मथुरा

संघर्षशील लोगों की ही कहानी बनती है: एस एसपी
शक्ति कॉलेज में सम्मानित हुए बच्चे व अभिभावक
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में गुरुवार को प्रतिभा सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, टुंडी के विधायक सह कालेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि व मोंमेंटो तथा उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र देनर सम्मानित कर हौसला आफजाई किया गया।
ये बच्चे हुए सम्मानित
विज्ञान संकाय से प्रदीप कुमार महतो, मो. वारिस आलम, कुमकुम कुमारी, आनंद कुमार, अमित चटर्जी, वाणिज्य संकाय से यश कुमार झा, संचित सिंह,अलीशा कुमारी हेंब्रम, प्रिया कुमारी, बलराम कुमार एवं कला संकाय से अनु कुमारी, श्रुति कुमारी, अनामिका चंद्र, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी शामिल हैं।

छात्राओं ने पेश किया स्वागत गीत
महाविद्यालय के कुड़माली विभाग की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्र-छात्राओं को बुके देकर स्वागत किया।
किसने क्या कहा
संघर्षशील लोगों की ही कहानी बनती है: एस एसपी
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कहानी संघर्षशील लोगों की ही बनती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सभी खान के हीरे हैं, लेकिन गले का हीरा बनने के लिए उन्हें आग में तपना होगा। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया से दूरी बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे समय की बर्बादी होती है। बच्चे अपना कीमती वक्त स्मार्टफोन में जाया करते हैं। उन्हें अगर मंजिल तक पहुंचनी है तो किताबों का सहारा लेना पड़ेगा। जीवन में अनुशासन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है। बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है और ना ही अपने जीवन को बेहतर कर सकता है। छात्र छात्राएं अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें और सफलता हासिल करें ।
शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है: विधायक मथुरा
समारोह की अध्यक्षता कर रहे टुंडी विधायक सह महाविद्यालय के सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है। शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे लोगों की जीवन में परिवर्तन आता है। समाज एवं देश का विकास होता है। उन्होंने इस महाविद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की।
हर वर्ष न ई मुकाम हासिल करता है कॉलेज: प्राचार्य अरुण
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की और से किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम लाता है तथा एक और नई मुकाम को हासिल करता है।
ये थे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन प्रो रमेश प्रसाद एवं प्रो मनोज कुमार महतो ने किया। मौके पर सुमित कुमार महतो, प्रकाश कुमार महतो निदेशक फागु महतो इंटर कॉलेज, मधुसूदन महतो प्रशासक रवि महतो उच्च विद्यालय, अनूप चक्रवर्ती प्राचार्य फागू महतो इंटर कॉलेज कपूरिया, उत्तम कुमार महतो प्राचार्य बीबीएम महिला कॉलेज , मदन महतो, नीलकंठ नारायण महतो, रामेश्वर महतो, पूनम कुमारी, दुर्गा महतो, कीर्तिवास महतो, मदन महतो, मनोज कुमार महतो, रतिलाल टुडू, प्रो मोक्तिउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, फुल मनी देवी, लालू महतो, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, लाजवंती देवी, अनीता देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि थे।
