शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव, परंपराओं को बचाने की जरूरत : शिवपूजन पांडेय

Advertisements

शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव, परंपराओं को बचाने की जरूरत : शिवपूजन पांडेय

 

जयनगर में झारखंड महा ब्राह्मण संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, शिक्षा व सामाजिक सुधार पर मंथन

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर की पावन धरती पर रविवार सुबह 11 बजे से झारखंड महा ब्राह्मण संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए और समाज के उत्थान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय एवं शिव कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत में समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना चाहिए। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज में बदलती कुछ प्रवृत्तियों पर चिंता जताते हुए कहा कि परंपरागत रूप से समाज मदिरा पान और मांसाहार से दूर रहा है, लेकिन वर्तमान में कुछ लोग इन आदतों की ओर बढ़ रहे हैं, जो उचित नहीं है। साथ ही अंतर्जातीय विवाह के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और समाज के लोग विभिन्न उच्च सरकारी पदों पर कार्यरत हैं, जो गर्व की बात है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि समाज अन्य धर्मों के प्रति सम्मान का भाव रखता है और किसी के खिलाफ कोई नकारात्मक सोच नहीं रखता। सम्मेलन के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रसार, नैतिक मूल्यों की स्थापना और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष शंभू तिवारी एवं संचालन महानंद तिवारी व भरत तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में जयनगर ग्रामवासी के साथ धनबाद जिला महा ब्राह्मण संघ का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, विशिष्ट अतिथि आरपी पांडे महाप्रबंधक, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय, प्रदेश सचिव महानंद तिवारी, धनबाद जिला अध्यक्ष शंभू तिवारी, प्रदेश सलाहकार भरत तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार पांडे, जयनगर सम्मेलन आयोजन समिति अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सर्व व्यवस्थापक सूबेदार तिवारी, श्रीमती मंजू तिवारी, नरेश तिवारी, संतोष तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, शिव शंकर तिवारी, किशोरी मोहन पांडे, श्याम किशोर तिवारी, महेंद्र तिवारी, सीताराम तिवारी, लक्ष्मण तिवारी समेत बड़ी संख्या में महाब्राह्मण संघ के डेलीगेट उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top