




शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं महिलाएं : सुदिव्य सोनू
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बरगंडा स्थित मधुबन वेजिस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में निर्वाचित गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मेयर प्रमिला मेहरा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उनका नेतृत्व समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के कई पदाधिकारी, व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ. एसके डोकानिया, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप डालमिया, ध्रुव संथालिया, बांके बिहारी शर्मा, राजेश सुराना, जेएमएम के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह तथा स्कॉलर बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या शालिनी खोवाला सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य मौजूद थे।



