शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो ने किया विशेष यज्ञ

Advertisements

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो ने किया विशेष यज्ञ

महानगर समिति ने शिव मंदिर में की प्रार्थना, जल्द स्वस्थ होने की जताई आशा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महानगर समिति की ओर से शनिवार को पार्टी सुप्रीमो और दिशोम गुरु कहलाने वाले शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर अध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना और प्रार्थना के उद्देश्य से इस विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब दिशोम गुरु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे जल्द हमारे बीच स्वस्थ और सशक्त रूप में लौटेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव से प्रार्थना की कि शिबू सोरेन जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top