शिबू आश्रम पोखरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements

शिबू आश्रम पोखरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

झामुमो कार्यकर्ताओं ने झुके सिरों और नम आंखों से दी अंतिम विदाई

गुरुजी के विचार हम सभी के पथप्रदर्शक : मथुरा 

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : झारखंड के पुरोधा, दिशोम गुरु और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन जी के निधन पर गुरुवार को टुंडी प्रखंड अंतर्गत शिबू आश्रम, पोखरिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में टुंडी विधायक एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभा के दौरान गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

गुरुजी का जीवन आदर्श : मथुरा महतो

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि गुरुजी की नीतियां, विचारधारा और संघर्षशील जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर हम झारखंड के निर्माण और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आदिवासी, मूलवासी, वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को एक आंदोलन का रूप दिया था, जिसे हम आगे बढ़ाते रहेंगे।

झामुमो कार्यकर्ताओं में गहरा शोक

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड को एक अलग पहचान दिलाई। गुरुजी का जीवन झारखंडी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर बहाली मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिन राशिद अंसारी, कामेश्वर सिंह, श्रवण बेसरा, श्रवण टुडू, अजीमुद्दीन उर्फ छोटू अंसारी, बसंत महतो, मदन महतो, अनवर अंसारी, मैनेजर हेंब्रम, अकरम हुसैन, संतुलाल किस्कू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी ने एक स्वर में गुरुजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top