



शहर के सर्वांगीण विकास और सुशासन के लिए डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने मांगा समर्थन
कालीबाड़ी चौक पर पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कालीबाड़ी चौक स्थित सुधर्शन स्वीट्स के समीप भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के अस्थायी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने विधिवत फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखा गया।
उद्घाटन के बाद डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह अस्थायी चुनाव कार्यालय केवल चुनाव संचालन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों एवं नालियों का व्यवस्थित निर्माण कराने तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

अपने संबोधन में रविन्द्र राय ने कहा कि संगठित कार्यकर्ता शक्ति और जनता का विश्वास किसी भी सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला होता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर विकास के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नगर के सर्वांगीण विकास और सुशासन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




