शहर के हर घर में होगी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था : प्रमिला मेहरा

Advertisements

शहर के हर घर में होगी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था : प्रमिला मेहरा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : वार्ड नंबर 09, 11 और 22 में शनिवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान चला। शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने मतदाताओं से कहा कि आपके आशीर्वाद से मेयर मैं बनी तो गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में रूफ टाप रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करूंगी। इससे वाटर लेवल जो पाताल की ओर जा रहा है वो रूकेगा और लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल की व्यवस्था होगी।
मौके पर राकेश कुमार राकी, अभय सिंह, सुमेर वर्मा, रौनक मिश्रा, अभय कुमार, सन्नी सिंह, विवेक सिन्हा, नन्दकिशोर सिंह, बासुदेव यादव, मो इम्तियाज , उमेश यादव, अंजली सोरेन, नन्दु सिंह गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी, सुशील शर्मा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top