शहीद संदीप सिंह के जन्मदिन पर टुंडी में लगा शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान 

Advertisements

शहीद संदीप सिंह के जन्मदिन पर टुंडी में लगा शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : शहीद संदीप सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को दुबराजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टुंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसएनएमएमसीएच धनबाद के ब्लड बैंक एवं शहीद संदीप सिंह स्मारक सेवा समिति, टुंडी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट ब्लड का संग्रहण किया गया। रक्तदाताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। इस अवसर पर समिति के सचिव सुमन मिश्र, जाताखुटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम, दिलीप कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, गाजो सिंह सहित स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद संदीप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top