Advertisements




शहादत दिवस पर याद किए गए सफदर हाशमी

डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद): बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के द्वारा कामरेड यमुना सहाय स्मृति भवन लोदना के आंगन में भारत के प्रमुख नाटककार निर्देशक और जन नाटय मंच (जनमं) संस्थापक सफदर हाशमी का शहादत दिवस मनाया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ नेता यदू पासवान, सुरेंद्र पासवान , कुंदन पासवान, नागरिकता मंच के संयोजक नागेश्वर पासवान आदि ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओ ने सफदर हाशमी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर मधुसूदन बनर्जी, देवनंदन पासवान, शिव बाउरी, भोला पासवान , जयद्रथ पासवान, रामनरेश कुमार, महेश पोद्दार, सुरेश भुईयां, राजकुमार भुईयां, बब्ला दा आदि उपस्थित थे।




