शीतलपुर के अजय सहायक सेक्शन ऑफिसर के लिए चयनित

Advertisements

शीतलपुर के अजय सहायक सेक्शन ऑफिसर के लिए चयनित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शीतलपुर के गुल्लीटाड़ टोला निवासी अजय मुर्मू ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। अजय ने बीआईटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल वह रेलवे में कार्यरत है। वह स्वर्गीय मंगल मुर्मू एवं माता  सजनी देवी का पुत्र है। उनकी इस सफलता के लिए विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी , उप प्रमुख आशा देवी, बिरसिंहपुर के मुखिया रंगा किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू आदि ने बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top