



सहायक आर्चार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को सहायक आचार्यों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने बाघमारा प्रखंड के 83 सहायक आचार्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पद है। आचार्य के आचरण का प्रभाव सीधे समाज पर पड़ता है। यदि आचरण उत्तम होगा तो बच्चों में भी अच्छे संस्कार विकसित होंगे। बच्चे अपने शिक्षकों के आचरण का अनुकरण करते हैं। एक शिक्षक तभी सफल होता है जब उसके शिष्य समाज में एक अच्छा मुकाम हासिल करें। बच्चों की सफलता से शिक्षक भी गौरवान्वित महसूस करते हैं।
समारोह में प्रधानाध्यापक कामू राय, जोय होरो, प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो, प्रवीण कुमार लाला, अभय कुमार, निताई रंजन, देवेंद्र शर्मा, विनय रंजन तिवारी, महेश्वर प्रसाद, मनजीत सिंह, ईश्वर चंद्र दुबे, मो. असलम अंसारी, सोनी कुमारी, मंजू कुमारी, कविता कुमारी, सोनाली दे, राजकुमार ठाकुर, अरशद अंसारी, चंडी चरण, सारिका रजक, सरवन कुमार, राखी कुमारी उपस्थित थे।




