शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का निर्णय

Advertisements

शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का निर्णय

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): होली के मद्देनजर कतरास थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता थानेदार असित कुमार सिंह ने की।
नवनिर्वाचित पार्षद  मो. शहाबुद्दीन, मधुमाला देवी तथा निरुपमा देवी को समिति के सदस्यों ने बुके देकर सम्मानित किया। 

बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था तथा सड़क जाम की संभावित समस्या जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और इनके त्वरित समाधान पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कतरास की जनता से अपील की कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी अनैतिक या विधि-विरुद्ध कार्य से दूर रहें। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, पार्षद मधुमाला देवी, पार्षद निरुपमा देवी, पार्षद मो. शहाबुद्दीन, हरि प्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, कमलेश सिंह, रामबचन पासवान, मुन्ना सिद्दीकी, जावेद रजा, एहतराम कुरैशी, मुकेश भगत, मुकेश भट्ट, विष्णु चौरसिया, उदय वर्मा, दिलीप दास, श्याम किशोर, देवराज यादव, तय्यब अली, मो. इसराइल सहित अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top