Advertisements




शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का निर्णय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): होली के मद्देनजर बलियापुर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर इंस्पेक्टर नूतन मोदी, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, भाजपा के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बेंगू ठाकुर, दिनेश सिंह, मिठू सरिया, मुखिया राजाराम रजक, विजय गोराय, संजय गोराय, पूर्व मुखिया संजीत गोराय, देवाशीष पांडे, शैलेंद्र मंडल आदि थे।




