शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी, विद्यालयों को अनुपालन का निर्देश

Advertisements

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी, विद्यालयों को अनुपालन का निर्देश

डीजे न्यूज, रांची : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं विद्यालय प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं।

जारी किए गए कैलेंडर में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में सतत मूल्यांकन हेतु मासिक परीक्षाएं, SA-1, SA-2,ओलंपियाड परीक्षाएं तथा कक्षा 10 और 12 के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियां शामिल हैं।

मुख्य बिंदु

कुल 241 कार्य दिवस : जिलों द्वारा घोषित अवकाशों को घटाकर शेष कार्य दिवसों में विशेष शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।

अवकाशों का स्पष्ट उल्लेख : वार्षिक अवकाश तालिका में अप्रैल से दिसंबर 2025 तक के घोषित तथा जनवरी से मार्च 2026 तक के अनंतिम अवकाश शामिल हैं।

अन्य गतिविधियां : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकें, अभिभावक-शिक्षक मिलन (PTM), शिशु पंजी अद्यतनीकरण जैसी प्रशासनिक गतिविधियों की तिथियां भी निर्धारित की गई हैं।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस कैलेंडर की सॉफ्ट कॉपी को विद्यालय स्तर तक भेजा जाए, विद्यालय परिसर में इसे प्रदर्शित किया जाए और शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इसी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top