शैक्षणिक भ्रमण पर रामगढ़ गए शक्ति कॉलेज के विद्यार्थी

Advertisements

शैक्षणिक भ्रमण पर रामगढ़ गए शक्ति कॉलेज के विद्यार्थी

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के छात्र छात्राओं ने रामगढ़ के रजरप्पा एवं उससे सटे सिद्धि पीठ मां छिन्नमस्तिका का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने सबसे पहले  मां छिन्नमस्तिका की पूजा की। तत्पश्चात दामोदर नदी एवं भैरवी नदी संगम के भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। बहु चक्रीय घाटी, जलप्रपात एवं बोटिंग का आनंद लिया। रजरप्पा क्षेत्र के उच्चावच, जलवायु, वनस्पति एवं मानवीय क्रियाकलापों और संस्कृति का अध्ययन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। महाविद्यालय परिवार प्रति वर्ष बच्चों को राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में शैक्षणिक भ्रमण हेतु भेजता है। इससे पूर्व में विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं ने साइंस सेंटर पुरुलिया का भ्रमण किया था। मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो संजय गोप, प्रो इंदु कुमारी, प्रो नेहा कुमारी, नागेन्द्र महतो, एस नारायण, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top