सफाई व्यवस्था की कमान नगर निगम ने थामा, अनुबंधित संस्था के खिलाफ अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया शुरू 

Advertisements

सफाई व्यवस्था की कमान नगर निगम ने थामा,

अनुबंधित संस्था के खिलाफ अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद:

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का काम बाधित होने की घटना को नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने

संपूर्ण सफाई व्यवस्था, कचरा संकलन, परिवहन एवं निस्तारण का कार्य सीधे धनबाद नगर निगम द्वारा स्वयं संचालित एवं प्रबंधित करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि सिंदरी, कतरास, झरिया एवं छाताटांड़ क्षेत्रों में कचरा उठाव का कार्य पूर्व सूचना एवं बिना पूर्व स्वीकृति के की गई है, जो अनुबंध की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का ढेर लग गया है,‌ सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में गंदगी फैल गई है, जलजनित एवं संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ गई है, नागरिकों को असुविधा एवं स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित संस्था के विरुद्ध अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top