Advertisements



सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): नॉर्थ तिसरा परियोजना में शुक्रवार को सेवानिवृत होने पर फोरमैन अशोक मालाकार एवं फिटर चक्रधर को भावभीनी विदाई दी गई।
इंजीनियर इंचार्ज विपिन प्रजापति ने कहा कि दोनों कर्मी कुशल के साथ-साथ अपने काम के प्रति लगनशील थे। उनकी कमी खलेगी। कंपनी नियम के तहत सभी को एक दिन सेवानिवृत्ति होना है।
मौके पर अनिल कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, रितेश निषाद, विक्रांत कश्यप, बंटी सिंह, धनंजय सिंह, कमलेश्वर सिंह, भागवत सहिस, राजेश कुमार खटीक, डा राजकुमार राम, अवधेश शत्रुघन यादव आदि उपस्थित थे।
