Advertisements

सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, नावागढ़, धनबाद:
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बरुआभीठा के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार दुबे को उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षक संगठन की ओर से भावभीनी विदाई दी ग ई।
वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु होने की कामना की। सभा का संचालन प्रवीण कुमार लाला ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कंचन देवी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, अंचल अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो, तापस कुमार खवास, विनय रंजन तिवारी, सुरेन महतो, प्रेम रंजन, गौतम कुमार दास, नीरज लाला, अंजू देवी, बहादुर महतो, हरे कृष्ण प्रसाद, शिवनाथ पांडेय, रेखा कुमारी, विपुल कुमार, अशोक कुमार, बिनोद बिहारी महतो आदि उपस्थित थे।