सेवानिवृत्ति पर आरईओ अशोक कुमार पाल को दी गई भावभीनी विदाई

Advertisements

सेवानिवृत्ति पर आरईओ अशोक कुमार पाल को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बाघमारा एवं निरसा के संयुक्त क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी (आरईओ) अशोक कुमार पाल के सेवानिवृति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस पल का गवाह बनने उनकी धर्मपत्नी माला सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। विधायक शत्रुघ्न महतो,  पार्षद डॉ मधुमाला सहित समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहें।
शिक्षकों ने पूर्व बीईओ व आरईओ रहे अशोक पाल के साथ अपने कार्य के अनुभव को साझा किया। कई शिक्षकों ने अपने लिखे गीतों के माध्यम से अशोक पाल की प्रशंसा की। कुछ ने हास्य व्यंग्य करके अशोक पाल एवं पारिवारिक सदस्यों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
मौके पर उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि अशोक कुमार पाल ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए बाघमारा शिक्षा जगत उन्हें हमेशा याद करेगा।
पार्षद डॉ मधुमाला ने कहा कि अशोक पाल एक उत्कृष्ट शिक्षा पदाधिकारी रहे। इनकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। समय समय पर उन्होंने शिक्षक के रूप में भी अपना योगदान दिया।


सेवानिवृत्त अशोक ने कहा कि धरती के किसी भी कोने में मेरे नाम से एक पौधा लगाइए, उसका रख रखाव कीजिए। हरे भरे वृक्षों से ही जीवन है। उन्होंने कहा कि अब आगे पारिवारिक जीवन व्यतीत करूंगा साथ ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमेशा शिक्षा से जुड़ा रहूंगा।

कार्यक्रम में राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार मुरली, मदन मोहन महतो, ब्रज किशोर चौबे सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top