



सेवानिवृत्त टाटा कर्मी संजय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
38 वर्ष के सेवाकाल की यादें हुई ताजा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ कोलियरी में सीनियर मेशनिस्ट के पद पर कार्यरत संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में भेलाटांड़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त टाटा कर्मी संजय सिजुआ कोलियरी शाखा के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। टाटा स्टील में 38 वर्ष तक सेवा देने के बाद आयोजित समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर और उपहार देकर वर्षों की सेवा और समर्पण को याद किया। सबों ने उनके शानदार कार्यकाल के लिए बधाई दी और सुखद व शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने उनके सेवा की सराहना करते हुए नेतृत्व, अनुभव और अमूल्य मार्गदर्शन एक-दूसरे के साथ साझा किया तथा कार्यस्थल पर बिताए गए अच्छे पलों को स्मरण किया।
मौके पर पंचम सिंह, अजय राय, पीके माजी, अमर नाथ झा, मो. इमरान, मो. इस्तियाक, नवी हसन, संजय महतो, राजेंद्र पासी, मनी यादव, मंटू महतो, रोहित कुमार, विद्युत चक्रवर्ती, इंदल कुमार, मनोज कुमार, श्याम सुंदर, नागेश्वर प्रसाद, दीपक सिंह, खेमन मंडल, ईश्वर देव यादव, मो.इदरीश, दुर्विजय राय, रामाशंकर गड़ेरी, विजय साव, मो. शमीम आदि थे।



