Advertisements



सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर के अवकाश प्राप्त सहायक शिक्षक जगन्नाथ सिंह चौधरी का निधन रविवार को उनके गोविंदपुर स्थित आवास में हो गया। उनके निधन की खबर से बलियापुर क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई । शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल, जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा, वासुदेव गोस्वामी, एसएन लाल त्यागी, दाऊद अंसारी, परितोष घोषाल, स्वप्न कुमार महतो, दिनेश राय, जाकिर अंसारी, नजरुल, मथुरा रवानी, मनोज गिरी, दिनेश पांडे, दिनेश दास, संजीव मंडल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।