सेवानिवृत्त 35 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Advertisements

सेवानिवृत्त 35 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: रेल मंडल कार्यालय धनबाद में सोमवार को सादे समारोह में सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। फरवरी माह में 35 कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं।
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।  इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top