सेवानिवृति पर सहायक शिक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई

Advertisements

सेवानिवृति पर सहायक शिक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त होने पर सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में उनके पति कमला कांत पाठक, सौरभ रंजन(पुत्र) ,श्रुति शर्मा(पुत्री), आभा शर्मा व कृष्ण मुरारी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। छात्र/छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर  विदाई समारोह में चार चांद लगा दिए। वक्ताओं के द्वारा उनके क्रिया कलाप की सराहना की गईं। बच्चे अपने आदर्श शिक्षक के सेवानिवृति से काफी मायूस दिख रहे थे और वे सभी पूनम कुमारी शर्मा से लिपट कर रो रहे थे। पूरा माहौल गमगीन हो गया और अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ अपने शिक्षिका को गाड़ी में बैठाकर विदा किए। समारोह में ऊषा मेवा सिंह , दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, कुमारी पारुल रजक, निक्की श्वेता सिंह, अजीत कुमार सिंह, ओंकारनाथ मिश्रा, जनक लाल विश्वकर्मा, अनीता मिश्रा, पुष्पलता, सियाराम राय, रामलखन कुमार, संजय कुमार, विद्यालय प्रधान एनाबेल सुषमा कण्डूलना, अंजुला गुप्ता, रेणु कुमारी, इंदु कुमारी, अरविंद कुमार यादव ,अनुपम सुप्रिया रश्मि, प्रीति कुमारी,रत्नेश कुमार,नागेन्द्र प्रसाद , चंद्रदेव प्रसाद, साधना कुमारी,रंजू कुमारी , सुमंती सोरेंग, ललिता रानी अशर्फी लाल सरोज,मनोज कुमार छोटी कुमारी,संयोजिका वीणा कुमारी,माता समिति के सभी सदस्य गण एवं विद्यालय के सभी छात्र/छात्रा देर शाम तक अपने प्रिय शिक्षक की विदाई में उपस्थिति बनाए रखी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top