सेवानिवृत रेल कर्मियों का किया गया समापक भुगतान

Advertisements

सेवानिवृत रेल कर्मियों का किया गया समापक भुगतान

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह सेवानिवृत हुए 77 कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top