सेवानिवृत कर्मचारियों को मिला समापक भुगतान

Advertisements

सेवानिवृत कर्मचारियों को मिला समापक भुगतान

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद मंडल में अक्टूबर माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के लिए शनिवार को समापक भुगतान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत 28 कर्मियों को समापक भुगतान किया गया।
धनबाद मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने की दिशा में मंडल द्वारा निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा रेल सेवा के दौरान उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान एवं सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं | इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top