Advertisements




सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवम्बर माह में सेवानिवृत हुए 29 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान एवं सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दी गयी।
धनबाद मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने की दिशा में मंडल द्वारा निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

