Advertisements

सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मचारियों को किया गया समापक भुगतान
डीजे न्यूज, धनबाद:
जुलाई माह में सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस माह 41 कर्मियों के सेवानिवृत्ति के मामले आए थे। समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार ने सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।