सेवा पखवाड़ा की सफलता को जिला कार्यशाला का आयोजन, भाजपा की सामूहिक संकल्पना है समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने सेवा पखवाड़ा अभियान: राज्यसभा सांसद 

Advertisements

सेवा पखवाड़ा की सफलता को जिला कार्यशाला का आयोजन,
भाजपा की सामूहिक संकल्पना है समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने सेवा पखवाड़ा अभियान : राज्यसभा सांसद
डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गुदड़ी के लाल लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक आहूत सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यसभा के सांसद सह झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री का जन्मदिन रक्तदान, पौधरोपण, वृहद स्वच्छता अभियान, चिकित्सा परीक्षण शिविर, सांसद खेल महोत्सव सहित अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने यही भाजपा की सामूहिक संकल्पना है। यह गतिविधियां न केवल शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी गति प्रदान करेगी। यह कार्यक्रम धनबाद सहित पूरे झारखंड में समावेशी और सतत विकास की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष, सेवा पखवाड़ा के निमित्त संयोजक, सहसंयोजक ,जिला के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी मंडलों एवं बूथ क्षेत्र में कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।
विधानसभा में सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि सेवा को ही संगठन का आधार मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सेवा ही संगठन का संदेश दिया है और सेवा पखवाड़ा अभियान इस विचारधारा को मजबूत करता है। विधायक ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को ब्रह्मांड के वास्तुकार ,शिल्पकार सृष्टिकर्ता विश्वकर्मा भगवान की पूजा एवं आराधना करते हैं और उसी दिन आधुनिक भारत के निर्माता एवं शिल्पकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सेवा- सुशासन के रूप में मनाएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान में जोड़ें। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी ने दीपावली एवं दुर्गा पूजा के पूर्व नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार का तोहफा देने का ऐलान किया था जिसे उन्होंने पूर्ण कर आम लोगों को बड़ी राहत देने का कार्य किया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ कम करना है। हम इस *सेवा पखवाड़ा* के अंतर्गत नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म को भी आम लोगों के बीच ले जाने का कार्य करेंगे।


महानगर अध्यक्ष श्रवण ने कहा कि हमें इस सेवा पखवाड़ा के माध्यम से सभी आम लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए भी जागरूक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत और विकसित भारत की नींव आत्मनिर्भर भारत को कहा है।‌
आदिवासियों के सम्मान में भाजपा है मैदान में
विगत दिनों आदिवासी समाज के मसीहा सूर्या हांसदा की हेमंत सरकार के पुलिस वालों ने फर्जी एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर दी थी। साथ ही रिम्स-2 बनाने के नाम पर गरीब आदिवासी किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है। इसके विरोध में एवं आदिवासी समाज को समर्थन देने, पूरे कोयलांचल मे अवैध कोयला, बालू  कारोबार में बेतहाशा वृद्धि, धनबाद सदर अंचल कार्यालय सहित सभी अंचल कार्यालयों मे म्युटेशन, जाति, आवासीय,आय प्रमाण पत्र मे धांधली, शहर मे चोरी- छीनतई में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ
11 सितंबर को धनबाद एवं बाघमारा में भाजपा धनबाद महानगर की ओर से कार्यकर्ता आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय हुआ है। सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान जिला परिषद के ग्राउंड में होगा।
संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल ,चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल , रूपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ,जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, फुल जोशी, रमा सिन्हा, अजय निषाद, शेखर सिंह, अभिमन्यु कुमार, राजकिशोर जैना, प्रियंका देवी, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा, जलाल अंसारी, योगेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, गीता सिंह, उचित महतो, बच्चा गिरी, किशोर मंडल, रणजीत बिल्लू, शिवांश श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, सूरज पासवान, राजाराम दत्ता, रिंकू शर्मा, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शशि सिंह, नौशाद आलम सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top