सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए धनबाद भाजपा ने जारी की संयोजक-सह संयोजक की सूची

Advertisements

सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए धनबाद भाजपा ने जारी की संयोजक-सह संयोजक की सूची
डीजे न्यूज, धनबाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा के धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने संयोजक, सह संयोजकों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान भाजपा धनबाद महानगर स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा करना और देश के विकास में योगदान देना है।
जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंने और समाज सेवा के इस कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।
रक्तदान, मोदी विकास मैराथन दौड़, विकसित भारत प्रतियोगिता के लिए शेखर सिंह संयोजक, अभिमन्यू कुमार व रीता प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया है।
मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं चयनित पुस्तकों के वितरण हेतु विष्णु त्रिपाठी संयोजक, महेश पासवान व मनोज गुप्ता सह संयोजक,
स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगजन उपकरण का वितरण के लिए मानस प्रसून संयोजक, पुरुषोत्तम रंजन व नित्यानंद मंडल सह संयोजक,
सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए धनेश्वर महतो संयोजक, राज किशोर जैना व ध्रुव कुमार सह संयोजक,
स्वच्छता अभियान के लिए पंकज सिन्हा संयोजक सहित तीन सह संयोजक रिंकू शर्मा, तमाल राय व राजेश गुप्ता,
पं. दीन दयाल जयंती के लिए अजय निषाद संयोजक, उचित महतो व शांतनू चंद्रा सह संयोजक,
एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण के लिए प्रियंका देवी तथा सह संयोजकों में विभा रानी सिन्हा, गीता सिंह व रामजीत भुइयां,
वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रतिमाओं की सफाई एवं पुष्पांजलि के लिए वीरेंद्र हांसदा संयोजक, अनिल सिन्हा व बंटी सोरेन को सह संयोजक मनोनीत किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top