
सेन्द्रा जोरिया के अस्तित्व बचाने को बनी रणनीति
डीजे न्यूज, सिजुआ ( धनबाद): जोगता नागरिक समिति तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की हुई संयुक्त बैठक में सेंद्रा जोरिया के अस्तित्व को बचाने की रणनीति बनाई ग ई। समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि जोरिया का अस्तित्व खतरे में है। जलस्तर दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। यह स्थिति अवैध उत्खनन के चलते उत्पन्न हुई है। जोरिया के बगल में श्मशान घाट है। साथ ही छठ पूजा के दौरान व्रतियों की भीड़ यहां जुटती है। यूनियन के पप्पू खान ने कहा की जोरिया के अस्तित्व को बचाने की गुहार बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह का परिणाम सामने नहीं आया। इसके अस्तित्व को किसी भी कीमत पर समाप्त होने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। मौके पर मंगल चौहान, बिंदवा देवी, हसीब खान, मन्नू महतो, अजय कुमार, मोहम्मद आजाद, जितेश, सोनू सिंह, अरमान अंसारी, मोहम्मद मोबीन आदि मौजूद थे।