सीटू की अखिल भारतीय वर्किंग कमिटी की बैठक 16 – 19 जुलाई को रांची में
स्वागत समिति में अरूप चटर्जी अध्यक्ष व आरपी सिंह महासचिव
डीजे न्यूज, रांची: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की अखिल भारतीय वर्किंग कमिटी की बैठक 16 से 19 जुलाई को रांची में निर्धारित है। बैठक में देशभर के 150 से ज्यादा मजदूर नेता शिरकत करेंगे। इर चार दिवसीय बैठक में देश में मजदूर आंदोलन को गति देने और संगठन को मजबूत करने के लिए तथा देश की वर्तमान परिस्थिति और केन्द्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सीटू की इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने के लिए शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर लेन, मेन रोड स्थित सफदर हाशमी सभागार में सीटू और विभिन्न जन संगठनों की संयुक्त बैठक सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड भवन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सीटू के राज्य महासचिव बिश्वजीत देब ने किया। बैठक में विशेष रूप से शामिल सीटू की राष्ट्रीय सचिव उषा रानी ने कहा कि हर आपदा का सबसे बड़ा हमला मजदूर वर्ग पर पड़ता है। अमेरिका इजरायल द्वारा ईरान पर थोपा गया युद्ध से पूरा विश्व भी प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार की गलत विदेश नीति के चलते भी भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। जिसका सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रहा है। पहले से ही मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है। किसान, मजदूर कर्मचारियों पर हमला तेज हुआ है। ऐसी परिस्थिति में सीटू की वर्किंग कमिटी की बैठक काफी महत्वपूर्ण है। बैठक को वर्किंग कमिटी सदस्य वीणा गुप्ता ने भी संबोधित किया।
वर्किंग कमिटी की बैठक को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रकाश विप्लव, डी डी रामानंद, फागु बेसरा संरक्षक, अरूप चटर्जी (विधायक) अध्यक्ष, भवन सिंह, सुफल महतो, बिरेन्द्र कुमार, वीणा लींडा, सुखनाथ लोहरा, एम एल सिंह, प्रणव सेन गुप्ता, जसीम अख्तर, के पी राय उपाध्यक्ष, आर पी सिहं महासचिव, बिश्वजीत देब संयुक्त महासचिव, उपेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, प्रतीक मिश्रा सहायक कोषाध्यक्ष, संजय पासवान, हरेन्द्र यादव, समीर बिस्वास, राजेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, शैलेश प्रसाद स्वागत समिति के सचिव चुने गए। बैठक में वर्किंग कमिटी का लोगों भी जारी किया गया है।