




सीओ से मिला पंचायत जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल
प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीओ मुरारी नायक से मिला। नेतृत्व कर रही प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने वर्ष 2025 में आंधी बारिश जैसे प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ मुरारी नायक ने बताया कि आंधी बारिश से प्रभावित बलियापुर क्षेत्र के कुल 66 आवेदन स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय को भेजा गया था, जिसमें से 15 लाभुकों को राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने शेष आवेदनो पर भी कार्रवाई की मांग सीओ से किया, ताकि प्रभावित लोगों को योजना का लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, हीरालाल मोदक, मथुरा प्रसाद महतो, शैलेन मंडल आदि थे।



