सीमाओं पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाती तिरंगा यात्रा : ज्ञान रंजन

Advertisements

सीमाओं पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाती तिरंगा यात्रा : ज्ञान रंजन

टुंडी में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, समापन सभा में घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी टुंडी मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन टुंडी हटिया मोड़ पर सभा के साथ हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है।

ज्ञान रंजन सिन्हा ने टुंडी के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच आप सभी अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय झंडा जरूर फहराएं। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है और हमारी सीमाओं पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाती है। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल ने की, जबकि राजेश सिंह और अवध किशोर चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तिरंगा यात्रा टुंडी पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर थाना मोड़, विवेकानंद विद्यालय मोड़ होते हुए टुंडी हटिया मोड़ तक निकाली गई। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और गीतों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर दिनेश सिंह, नागेश्वर पंडित, दशरथ ठाकुर, नितिन राम, पप्पू पंडा, राजेश मंडल, देवकुमार पांडेय, चंद्रमोहन राय, बिकास चंद्र, दिलीप ओझा, रवींद्र मंडल, नकुल सिंह, जितेंद्र महतो, विजय चौधरी, राज किशोर कुंभकार, गणेश राजवंशी, टुनटुन पांडेय, तेजनारायण राय, गणेश राय, तारनी पांडेय, सुनील साव, पवन गोस्वामी, राजेश महतो, मनोज तुरी, धनेश्वर रजवार, किशुन रजवार, राहुल राय, कैलाश बनर्जी, जय प्रकाश पांडेय, बासुदेव सोनार, चूरामन महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top