



सीलमबम चैंपियनशिप में धनबाद के तीन खिलाड़ियों पदक जीतकर बढ़ाया मान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडिचेरी में आयोजित दो दिवसीय तेरहवां राष्ट्रीय सीलमबम चैंपियनशिप में बलियापुर की खिलाड़ी बेबी कुमारी ने मेडल जीत कर इलाके का नाम रोशन किया है। पांडिचेरी में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड से धनबाद के
बलियापुर के आमटाल की बेबी कुमारी, धनबाद के बरमसिया निवासी शुभम कुमार रजक एवं भीम कुमार महतो शामिल हुए। तीनों ने सीलमबम चैंपियनशिप में मेडल जीता है। खिलाड़ी बेबी कुमारी ने बताया कि सीलमबम प्रतियोगिता के इंडिविजुअल स्पर्धा में दूसरा स्थान तथा लाठी फाइटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त की है , शुभम कुमार रजक एवं भीम कुमार महतो ने भी मेडल जीता है । तीनों खिलाड़ी धनबाद के बरमसिया स्थित शहीद शंकर महतो स्पोर्ट्स क्लब में प्रैक्टिस करती है। इन खिलाड़ियों के कोच महावीर प्रसाद महतो ने खिलाड़ियों को बधाई दिया है। सोमवार को आमटाल के मुखिया संजय गोराय ने खिलाड़ी बेबी कुमारी को शाल ओड़ा कर सम्मानित किया। मौके पर खिलाड़ी बेबी कुमारी के पिता आनंद सिंह के अलावा गांव के अनेक लोग मौजूद थे। खिलाड़ी बेबी कुमारी फिलहाल बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई महाराष्ट्र से कर रही है।




