सीएमडी ने दिया आश्वासन, आंदोलन समाप्त

Advertisements

सीएमडी ने दिया आश्वासन, आंदोलन समाप्त

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी संजय सिंह और निरसा क्षेत्र के विधायक अरूप चटर्जी के बीच सोमवार की देर रात कोयला भवन में वार्ता के बाद बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं भाकपा माले की ओर से किया जा रहा आंदोलन समाप्त कर दिया गया। सीएमडी ने वार्ता में आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर सीमा कुमारी, विनोद भुइया के साथ चार लोगों का नियोजन का मामला पूरा होगा। इसके अलावा असंगठित मजदूरों के पीएफ का भी मामला सुलझाया जाएगा। बी एन आर साइडिंग के असंगठित मजदूरों का मामला वहां के महाप्रबंधक के साथ बैठकर तय किया जाएगा। पानी विस्थापन आदि सवालों पर क्षेत्रीय स्तर पर महाप्रबंधक से वार्ता करके समाधान निकाला जाएगा।

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इस बार यदि काम नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन पर जाएंगे। यूनियन एवं पार्टी की ओर से अपने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में लोदना एवं बस्ताकोला क्षेत्र के ट्रांसपोर्टिंग डिस्पैच पिछले 3 दिनों से बंद किए हुए थे। दो आउटसोर्सिंग का भी काम पूरी तरह बंद था। साइडिंग में भी आंदोलन के कारण रैक लोडिंग बंद हो गई थी, जिससे प्रबंधन को काफी नुकसान हो रहा था। अंततः प्रबंधन ने वार्ता बुलाकर काम चालू कराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top