सीआरपीएफ दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, जवानों ने किया रक्तदान जवानों के त्याग प्रशंसनीय: ग्रामीण एसपी

Advertisements

सीआरपीएफ दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, जवानों ने किया रक्तदान

जवानों के त्याग प्रशंसनीय: ग्रामीण एसपी

डीजे न्यूज, धनबाद: 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर धनबाद जिला के प्रधानखंता में अवस्थित 154 बटालियन सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह अभियान सीआरपीएफ की सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता है। रक्तदान के माध्यम से जवानों ने न केवल जरुरतमंद मरीजों को जीवनदान प्रदान किया, बल्कि समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।


मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सीआरपीएफ का यह प्रयास धनबाद जिला के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जवानों के त्याग की प्रशंसा की तथा ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। 154 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के कमाण्डेन्ट  सुनील दत्ता त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर में दर्जनों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह पहल राष्ट्रसेवा के साथ-साथ सामाजिक कल्याण को मानवीय सम्बध हेतु अनुकरणीय है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top