सदर अस्पताल में महिला का सफलतापूर्वक  हुआ हिस्टेरेक्टोमी ऑपरेशन,  ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य

Advertisements

सदर अस्पताल में महिला का सफलतापूर्वक  हुआ हिस्टेरेक्टोमी ऑपरेशन,

ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य

डीजे न्यूज, धनबाद:

सदर अस्पताल में मंगलवार को 45 वर्षीय विंध्यवासिनी देवी का हिस्टेरेक्टोमी (गांठ सहित गर्भाशय निकालना) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिलकुल सामान्य है।

दरअसल महिला के गर्भाशय में एक गांठ बन गई थी। धीरे धीरे यह काफी बड़ी हो गई थी। इसके कारण माहवारी के समय महिला को अत्याधिक रक्तश्राव होता था। अत्याधिक रक्तश्राव होने के कारण महिला को रक्त की कमी भी हो गयी थी।

मोतीनगर, कार्मिक नगर में रहने वाली महिला ने सदर अस्पताल का रुख करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ सह सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार से संपर्क किया। डॉ संजीव ने महिला की जांच कर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। उन्होंने महिला से कहा कि सदर अस्पताल में उनका ऑपरेशन हो जायेगा। इसके बाद मरीज के खून की कमी को दूर करने के उपरांत विंध्यवासिनी देवी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉ संजीव कुमार को निश्चेतक डॉ स्वेता गुंजन तथा सहायक मधुसूदन मरांडी व रेखा महतो ने सहयोग किया।

डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के प्रयास से सदर अस्पताल अब पहले से काफी अपग्रेड हो चुका है। यहां विभिन्न तरह के नए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन औसतन 650 से अधिक मरीज इस अस्पताल में आते हैं।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top