



सदर अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: आमजनों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध उपायुक्त आदित्य रंजन के प्रयास से अब सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू हो गई हैं।
सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अब सदर अस्पताल आने वाले आमजनों को डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच कराने के लिए निजी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच की सुविधा 24 घंटे तथा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आमजन सदर अस्पताल के ताजुद्दीन अंसारी से उनके मोबाइल नंबर 6200715590 पर संपर्क कर सकते हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच के साथ साथ लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है।
जबकि इससे पहले सदर अस्पताल में हीमोग्लोबिन, वायरल मार्कर, मलेरिया, ब्लड शुगर, थायराइड इत्यादि के टेस्ट की सुविधा थी। उपायुक्त के प्रयास से सदर अस्पताल में उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है। जिसमें यहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट करने की सुविधा अब उपलब्ध है।




