सभी प्रखंडों में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती मनाएगी ग्रामीण जिला भाजपा

Advertisements

सभी प्रखंडों में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती मनाएगी ग्रामीण जिला भाजपा

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : जिला ग्रामीण भाजपा एसटी मोर्चा जनजातीय गौरव दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंगलवार को हरदेव राम स्मृति भवन, गोविंदपुर में मोर्चा जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी एवं महामंत्री गोविंद टुडू ने कहा कि धनबाद ग्रामीण जिला के प्रत्येक प्रखंड में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी। 16 नवंबर तक जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही सभी बूढ़ा-बूढ़ी थान तथा सभी धार्मिक स्थलों की भी सफाई होगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि धनबाद जिले में सभी शहीद परिवारों एवं सांस्कृतिक टीम के प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को प्रखंड स्तर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के लिए अनेक कार्य किए हैं, जबकि वर्तमान हेमंत सरकार के कार्यकाल में आज आदिवासियों की क्या स्थिति है। इसकी जानकारी भी आदिवासी एवं जनजातीय समाज को दी जाएगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव, सांसद प्रतिनिधि सुबोध सिंह, जीतन मोदी, दरबारी महली, अलसा सोरेन, रामलाल मुर्मू, सुरेंद्र मुंडा, सुरेंद्र हेंब्रम सुभाष मुर्मू आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top