सभी बूथों पर अध्यक्ष समेत बनाएं 11 सदस्यीय कमिटी : राज पालीवार

Advertisements

सभी बूथों पर अध्यक्ष समेत बनाएं 11 सदस्यीय कमिटी : राज पालीवार

भाजपा धनबाद महानगर संगठन पर्व जिला कार्यशाला संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर संगठन पर्व की जिला कार्यशाला आज जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने की।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं संगठन पर्व के धनबाद महानगर जिला चुनाव पर्यवेक्षक राज पालीवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र पार्टी है जो अपनी अंतिम इकाई तक के कार्यकर्ताओं से जुड़कर संगठन पर्व मनाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल को बूथ स्तर तक पहुंचकर कम से कम दो सक्रिय सदस्यों को जोड़ना होगा और प्रत्येक बूथ पर सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष सहित 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करना होगा। यह प्रक्रिया 7 फरवरी तक पूरी कर ली जानी चाहिए।

गोड्डा के पूर्व विधायक एवं संगठन पर्व धनबाद महानगर के जिला चुनाव अधिकारी अमित मंडल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संपन्न कराया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मंडलों में जाकर शक्ति केंद्रों पर प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करें।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह और राजकुमार अग्रवाल को सह जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर संगठन पर्व जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया।

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, धनेश्वर महतो, रवि सिन्हा, विष्णु त्रिपाठी, रूपेश सिन्हा, रमा सिन्हा, अजय निषाद, पंकज सिन्हा, राजकिशोर जेना, प्रियंका देवी, योगेंद्र यादव, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, जलाल अंसारी, विभा सिंह, अनिल सिन्हा, रंजीत बिल्लू, शिवांश श्रीवास्तव, राजाराम दत्ता, सनी रवानी, संजय कुशवाहा, मनोज सिंह मुखिया, अवधेश साव, बच्चा गिरी, अजय दास, सूरज पासवान, मौसम सिंह, रिंकू सिन्हा, रंजय सिंह, टुला सिंह, उमेश सिंह, गुड्डू वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, अनिल शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, रोहित बिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top