सावन की हरियाली और उल्लास के बीच मना सावन महोत्सव

Advertisements

सावन की हरियाली और उल्लास के बीच मना सावन महोत्सव

पतंजलि परिवार आदर्श योग कक्षा आरके महिला कॉलेज ग्रुप ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन महोत्सव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

सावन की हरियाली और उल्लास के बीच आज पतंजलि परिवार आदर्श योग कक्षा (आर.के. महिला कॉलेज ग्रुप) द्वारा सावन मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन राजनीकांत दोसा सेंटर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सीमा लाल, प्रमिला सिंह और आशा चौरसिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में “चूड़ी मजा ना देगी, रंगीलो सावन जीत” गीत पर महिलाओं ने समूह नृत्य कर सबका मन मोह लिया। सभी महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आई थीं, जो सावन और हरियाली का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

बिंदी प्रतियोगिता में:

प्रथम स्थान – निर्मला सिंह

द्वितीय स्थान – आशा चौरसिया

तृतीय स्थान – सुनीता घोष

कार्यक्रम का सफल संचालन योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति द्वारा किया गया। आयोजन में सपना राय, लक्ष्मी छाया, रेखा सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

मौके पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में निर्मला सिंह, सीमा लाल, आशा चौरसिया, सुपर्णा मुखर्जी, डॉ. आरती वर्मा, प्रो. उमा वर्मा, प्रमिला सिंहा, सुनीता घोष, माया घोष, मृदुला सिन्हा, रेखा तर्वे, पूनम सिंह, पुष्पा देवी, संगीता सिंहा, विवाह किरण, जया सिंहा, ममता पांडे, खुशी कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम सावन की उमंग और महिला एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top