



सावित्री बाई फूले की मनी जयंती

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की 196 वीं जयंती पर शनिवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने सावित्रीबाई फुले द्वारा महिला शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्हें देश की प्रथम शिक्षिका बताते हुए कहा कि उन्होंने दलित, शोषित, पीड़ित एवं पिछड़े लोगों को अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराई से ऊपर उठकर देश के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, विजय रजक, विजय रवानी, शैलेंद्र मंडल , रतन रजत, सीमा देवी, शैलेंद्र मंडल, रश्मि सिन्हा आदि शामिल थे।




