



सौ प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्री-बोर्ड परीक्षाएं समाप्त

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा से पहले मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के 22 स्कूलों में 100 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही। इस सफलता के लिए उपायुक्त ने सभी स्कूलों के हेड मास्टर और शिक्षकों को धन्यवाद दिया है।
100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्कूलों में बाघमारा प्रखंड के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, उत्क्रमित हाई स्कूल फुलवार (कतरास), उत्क्रमित हाई स्कूल जमुआटांड, बलियापुर प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलियापुर, उत्क्रमित हाई स्कूल ढांगी, उत्क्रमित हाई स्कूल दुधिया, उत्क्रमित हाई स्कूल करमाटांड, उत्क्रमित हाई स्कूल मोको, धनबाद सदर के +2 हाई स्कूल पुटकी, धनबाद प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बसेरिया नंबर 2, गोविंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल जमडीहा, झरिया के डीएवी हाई स्कूल, केसी गर्ल्स हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामाडोबा वाटरबोर्ड, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोर्रागढ़, हाई स्कूल मिल्लत, निरसा के पंड्रा हाई स्कूल (पोद्दारडीह), पूर्वी टुंडी के झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोराडीह, तोपचांची के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी, टुंडी के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल है।
जबकि उच्च विद्यालय प्रधानखंता, शिवाजी +2 एचएस बेनागोरिया, झरिया गुजराती हिंदी हाई स्कूल, आज़ाद हिन्द उच्च विद्यालय गोमो, हाई स्कूल सालुकचपरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाघमारा (बालक), उच्च विद्यालय भौंरा, केजीबीवी गोविंदपुर, उत्क्रमित +2 हाई स्कूल मैरानावाटंड, हाई स्कूल गर्ल्स रेलवे कालोनी भागा, लोदना कोलियरी हाई स्कूल लोदना, कंकू बाल राष्ट्रीय हाई स्कूल महुदा, स्वतंत्र भारत हाई स्कूल भागा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालरपुर, सिनीयर सेकेंडरी +2 हाई स्कूल बाघमारा, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर, मिडिल स्कूल बेहराकुदर, गांधी स्मारक हाई स्कूल सिजुआ, उत्क्रमित हाई स्कूल फ़तेहपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल बादलपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल बारियो उर्दू, बिशप रॉकी हाई स्कूल गोमो, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोविंदपुर, गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल चरकीटांड़ बाघमारा, हाई स्कूल भूलीनगर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाकुसमा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटालड्डा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शक्तिपुर तोपचांची, बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल धनबाद में 99% से अधिक छात्र उपस्थित रहे।
परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियाँ चेक की गईं। साथ ही टॉपर के नंबर डिसप्ले बोर्ड पर दर्शायें गए। इसके अलावा छात्रों के साथ प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र पर चर्चा की गई। जबकि अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों द्वारा फोन करके ट्रैक किया गया और परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा गया। वहीं एसएमसी और पीटीएम में रिजल्ट पर चर्चा की गई। छात्रों से उनका फीडबैक लिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने प्री बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन आरबीबी राजगंज का दौरा किया। बताया कि प्री बोर्ड के बाद छात्र अब फाइनल बोर्ड परीक्षाओं के लिए ज़्यादा कॉन्फिडेंट और उत्साहित हैं। धनबाद में इस ऐतिहासिक पहल के लिए उन्होंने उपायुक्त को धन्यवाद दिया।



