साथी फाउंडेशन ने मनाया अपना दसवां वर्षगांठ टैलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Advertisements

साथी फाउंडेशन ने मनाया अपना दसवां वर्षगांठ

टैलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: सामाजिक संस्था साथी फाउंडेशन ने अपना दसवां वर्षगांठ आजाद नगर स्थित मदर हलीमा स्कूल के कैंपस में धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। तत्पश्चात संस्था के बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह,  अपर सचिव गवर्नमेंट ऑफ झारखंड के गुलज़ार अंजुम, मेयर प्रत्याशी रवि बुन्देला, प्रदीप सिंह, शब्बीर आलम उपस्थित रहे।  वहीं शोहराब अंसारी, मुकेश सिंह,  तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार खान, डॉ होमा फातिमा, खुर्शीद अंसारी, शोहराब खान, शुभंकर मित्रा, बीजेपी नेता बबलू फरीदी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक सह सचिव इरफान आलम ने  की। वहीं मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता और साथी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष परवेज़ खान एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के शिक्षक कलीमुद्दीन खान ने किया। जबकि कार्यक्रम में माया डिजिटल स्टूडियो के ऑनर और संस्था के मीडिया प्रभारी  इसरार उल हक, रॉयल फर्नीचर के संचालक सरफराज अख्तर,पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स,ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया के डॉक्टर सैफुल्लाह खालिद, फातिमा मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल और बिहार राज्य के गया जिला के इश्तियाक अख्तर आदि ने प्रायोजक की अहम भूमिका निभाई । मौके पर साथी फाउंडेशन के संस्थापक सह सचिव इरफान आलम ने बताया कि बीते माह 18 जनवरी को उन्होंने टैलेंट हंट क्विज कंपटीशन का आयोजन मदर हलीमा स्कूल में किया गया था ।जिसमें धनबाद जिला के कई स्कूलों व कॉलेज के सैकड़ो बच्चे सम्मिलित हुए थे। उनको संस्था के द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथिगण के हाथों प्रशस्ति पत्र पत्र मोमेंटो एवं नगद राशि देकर उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित करने का कार्य किया गया । मौके पर कई धनबाद जिले के स्वयं सेवी संस्था,स्कूल के प्राचार्य ,शिक्षक, को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थीगण सहित उनके अभिभावक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के  शिक्षक कलीमुद्दीन खान  ,शिक्षिका में तैयबा परवीन, नीमा परवीन,और सदस्य में उमरज ताज,अलकमा परवीन, सबा परवीन, तरन्नुम, सोनम, मेहर, निशात मैम सहित संस्था से जुड़े सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top