



सात माह से वेतन लंबित, शिक्षकों में आक्रोश, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
डीजे न्यूज, गढ़वा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने नवनियुक्त शिक्षकों के सात माह से लंबित वेतन भुगतान को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो शिक्षकों के पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं, जबकि विभाग लगातार टालमटोल की नीति अपना रहा है।


इस अवसर पर शिक्षकों ने एकजुट होकर संघ के साथ मिलकर काम करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सतेंद्र राम, तैयब अंसारी, मृत्युंजय कुमार पांडे, अविनाश कुमार दुबे सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने किया। मौके पर संघ के संरक्षक अरुण कुमार मेहता, अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार शुक्ला, मोहम्मद इकबाल खान, रविंद्र कुमार ओझा, रविंद्र प्रसाद, गोरखनाथ दूबे, फुलेंद्र राम समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।
संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो मजबूर होकर शिक्षक संघ धरना-प्रदर्शन करेगा। समारोह में ताराचंद यादव, दुर्गेश कुमार सिंह, रामराज पांडेय, अनिल कुमार, सुनील कुमार विश्वकर्मा, वाचस्पति मिश्र, वरुण कुमार शर्मा, मनोज चौबे, सुतापा बनर्जी, तारा महतो, विभूति नारायण सिंह, रामराज साहू, प्रवीण कुमार दुबे, विनोद कुमार गुप्ता, उदय कुमार मेहता, नंदन राम, अशोक प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार राम सहित सैकड़ों नवनियुक्त सहायक आचार्य उपस्थित रहे।



