



सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का चार जनवरी को होगा परिवार मिलन समारोह, 11 राज्यों से आएंगे स्वजातीय

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक सदानंद मिश्र ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष विद्याभूषण मिश्रा ने किया। बैठक की शुरुआत स्वस्तिवाचन, महादेव–पार्वती एवं हनुमान आराधना के साथ की गई।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक, प्रदेश महामंत्री शरत चंद्र भक्त एवं जिला अध्यक्ष हेमन्त पाठक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पीरटांड़ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित प्रखंड कमेटी में संरक्षक सदानंद मिश्रा, अध्यक्ष विद्याभूषण मिश्रा, उपाध्यक्ष विनय मिश्रा एवं ब्रह्मदेव मिश्र, सचिव कपिल देव उपाध्याय, सह सचिव नवीन कुमार मिश्रा एवं देव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धीरज कुमार मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, निशाकर मिश्र, आदर्श मिश्र, अजय मिश्रा, महादेव मिश्र सहित अन्य को शामिल किया गया। बैठक में आगामी 4 जनवरी को खंडोली में आयोजित होने वाले परिवार मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों सहित 11 प्रांतों के स्वजातीय बंधु भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए धन संग्रह को लेकर लोगों ने स्वेच्छा से दान भी दिया।
इस अवसर पर पारिवारिक सर्वे सूची तैयार करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि वन भोज कार्यक्रम के बाद प्रखंड स्तर पर घर-घर जाकर पारिवारिक स्थिति का सर्वे किया जाएगा। वहीं खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
बैठक में जगरनाथ मिश्रा, कृष्णकांत मिश्र, गौरी शंकर पाठक, ग्रीष्म कुमार भक्त, कुमार पल्लव भक्त, पंकज कुमार मिश्रा, विशेश्वर पाठक, मुकुंद मुरारी मिश्र, देवनंदन मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।




