संयुक्त मोर्चा की बैठक में सर्वसम्मति से नए संयोजक व सह संयोजक का चयन

Advertisements

संयुक्त मोर्चा की बैठक में सर्वसम्मति से नए संयोजक व सह संयोजक का चयन

डीजे न्यूज़ तिसरा, धनबाद : 

नोर्थ तिसरा 6 नंबर में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी, साथी संगठन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सहमति से सुजीत कुमार मंडल को संयुक्त मोर्चा का संयोजक तथा रितेश निषाद को सह संयोजक चुना गया। चयन के पश्चात दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा के साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और मजदूरों के हक एवं हित की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।

इस अवसर पर भगवान दास पासवान, कन्हैया लाल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील राय, संतोष मोदक, राम गोराई, धर्मेंद्र राय, उज्ज्वल दे, मनोज पासवान, गणेश पासवान, संतोष मिश्रा, केल्विन तिर्की, उमेश सिंह, पशुपतिनाथ देव, महेंद्र देव, विनोद पासवान, योगेश यादव, अहमद हुसैन, वीरेंद्र पासी, बंटी सिंह सहित अनेक क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में नए संयोजक एवं सह संयोजक का चयन किया गया।

बैठक में मजदूर एकता को मजबूत करने और संयुक्त संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top