Advertisements

सांवलापुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव शुरू
डीजे न्यूज, निरसा(धनबाद) : सांवलापुर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव शुरू हो गया। कलश यात्रा में 201 महिलाएं शामिल हुई थीं। कलश लेकर चल रही महिलाओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालु झूमते गाते जयकारे लगाकर चल रहे थे। पूरा माहौल इससे भक्तिमय हो गया था।
शाम को शिव पुरान का आयोजन किया गया। गायक उज्जवल चटर्जी थे। कीर्तनिया 24 परगना की रूपा दास थीं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार की शाम लीला कीर्तन होगा।