
संविधान बचाओ रैली की तैयारियों का लिया जायजा
डीजे न्यूज, धनबाद :
कांग्रेस की ओर से सोमवार को निरीक्षण भवन परिसर में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली प्रस्तावित है। रविवार को पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शिरकत करेंगे। उनके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के प्रभारी अजय कुमार दुबे, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बेरमो के विधायक सह धनबाद के प्रभारी कुमार जय मंगल सिंह, धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी अनुपमा सिंह, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह एवं धनबाद जिला के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।
जिलाध्यक्ष तथा कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रैली की पूरी तैयारी हो चुकी है।
जायजा लेने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, इरफान खान चौधरी, महासचिव बाबू अंसारी, बिजेंद्र पासवान, आशीष सिन्हा, कयूम खान, दिनेश सिंह, अवधेश पासवान, गौतम पासवान, मृत्युंजय सिंह, मधुसूदन चौधरी, समीर दत्ता, श्याम कुमार साव शामिल थे।